4 वर्षीय बच्चे के साथ बर्बरता की हदें पार, छाती पर चढ़कर हाथ मरोड़कर तोड़ा “

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। डीजे पर डांस करने के दौरान एक बच्चे का हाथ टूट जाने के बाद पड़ोस के रहने वाले 4 साल के मासूम बच्चे पर इसका इल्जाम लगाकर बच्चे के छाती पर पैर रखकर उसके हाथ को जबरन तोड़ दिया गया। इस दौरान मासूम बच्चे की जमकर पिटाई भी की गयीं। इस घटना को पड़ोस के रहने वाले 3 लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया। बच्चे को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के मोसादपुर गांव की है।
घटना के संबंध में बच्चे की मां आरती देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस के रहने वाले शिवराज कुमार का बच्चा डीजे पर डांस करने के दौरान एक बच्चा गिर कर घायल हो गया। जिसके बाद आज बच्चा की मां सहित तीन लोगो ने घर में घुसकर जबरन बच्चे के छाती पर पैर रखकर उसका हाथ तोड़ दिया।
घटना के सूचना के बाद परिजन बच्चे को लेकर रिफाइनरी थाना पहुंचे जहां पुलिस ने प्रथम दृष्टया बच्चे को इलाज कराने की बात कही जिसके बाद बच्चे का इलाज बेगूसराय से अस्पताल में कराया गया।

Byte आरती देवी, माँ
मिथिलेश पासवान – चाचा

Join us on:

Leave a Comment