कैमूर -अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को मारी ठोकर, चालक की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शादी समारोह से पत्नी व बेटी को पहले भेजा, बाद में ई रिक्शा लेकर जा रहे चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

शादी समारोह से पहले पत्नी व बेटी को पहले घर भेज दिया और बाद में ई रिक्शा लेकर घर जा रहे ई रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। यह घटना में कैमूर जिले के भभुआ शहर की बतायी जाती है। भभुआ शहर के लल्लू भाई मॉल के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। वहीं मृतक की पहचान भभुआ शहर के वार्ड संख्या 17 निवासी स्व राधेश्याम पटवा का 50 वर्षीय बेटा गोविंद पटवा के रूप में हुई है। ई रिक्शा चालक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर भभुआ थाने की पुलिस पहुंची और मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं गोविंद के मौत की सूचना जैसे ही उसकी पत्नी व उसकी बेटी को मिली दोनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे हुए थे।

Join us on:

Leave a Comment