कैमूर -मोहनिया पुलिस ने 2201 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाजों को धर दबोचा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

एक बार फिर मोहनिया थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने अलग अलग छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र से 2201 बोतल शराब बरामद किया। साथ ही पुलिस ने इस दौरान तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने तीनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां थाने में उक्त तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। पुलिस ने 2201 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किये गये तीन शराब धंधेबाजों में कुदरा मथाचक गांव का रहनेवाला रामशंकर बिंद का पुत्र श्रवण बिंद है। दूसरा रोहतास जिला के कावथ गांव निवासी महेंद्र शर्मा का पुत्र जितेंद्र शर्मा है। वहीं तीसरा धंधेबाज रोहतास के राजपुर थाना स्थित हवलपुर गांव निवासी हीरालाल साह का पुत्र रवि कुमार है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment