नीतीश कुमार के रहते पंचायत एवं नगर निकाई चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा :- अल्ताफ

SHARE:

राजन की रिपोर्ट :-

परिषदन छपरा में जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू एवम अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण पंडित ने प्रेस वार्ता में कहा की समाज में हर वर्ग के लोगो के बिच समानता लाने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति में खरे लोगो को आरक्षण का लाभ देकर हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समता मुलक समाज की स्थापना की और समाजवाद को बल प्रदान किया किन्तु अति – पिछड़ा वर्ग के लोगो की छदम हितैषी बनी भाजपा और इसके तथाकथित नेतागण माननीय मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से सहमें हुए हैं और उनकी लोक कल्याणकारी नीतियों का निरर्थक विरोध करने के लिए नित्य नये – नये विफल कोशिश कर रहे हैं अफ़सोस हैं की देश की जनता इनकी मिथ्या ब्यानबाजी से उब चुकी हैं देश में गरीब बेरोजगारी मंदी की समस्याओ से आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये भाजपाई कभी आरक्षण के विरुद्ध ब्यानबाजी कर रहे हैं यद्दपी राज्य में नगर निकाई चुनाव के लिए दिए गए आरक्षण में पूर्णतः पारदर्शिता बरती गई किन्तु चुनाव में बाधा डालकर अति पिछड़ा वर्ग के लोगो को आरक्षण के लाभ से वंचित रखने के उद्देश से इन भाजपाईयो ने चुनाव का ब्यर्थ विरोध करने का मंसूबा बना लिया हैं और जनहितकारी चुनाव को कानूनी पेंच फसाकर उसे निरंतर बाधित कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2006 से पंचायत एवं 2007 से नगर निकाई चुनाव में अति पिछड़ा समाज को आरक्षण देकर सम्मान देने का कार्य किए हैं
किन्तु सर्वजन हिताय के प्रति संवेदनशील हमारे मुख्यमंत्री ने माननीय न्यालयलयो के आदेश का सम्मान करते हुए जांच आयोग का गठन कर अपनी निष्पक्षता का परिचय दिया और आयोग के त्वरित जाँच रिपोर्ट का अनुशरण करते हुए चुनाव अधिकारी ने चुनाव की नई तिथि की घोसना कर दी
इन भाजपाईयों की हठ धर्मिता को तब कुठाराघात लगा ज़ब सर्वोच्य नयालय ने चुनाव को आबाध गति प्रदान की हमारी मंशा बिलकुल पारदर्शी हैं हम समाज के हर वर्ग की हित की बात सोचते हैं साथ ही समाज का कोई अंग यदि सहारा चाहता हैं तो उसे आवश्यक सहारा देकर उसे मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत रहते हैं ज़ब समाज का हर वर्ग कन्धा से कन्धा मिला कर चलने के योग्य हो जाय तब समाजवाद का असली स्वरूप प्रदर्शित होगा यही हमारा लक्ष्य हैं यही हमारा उद्देश्य हैं प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से बैजनाथ प्रसाद सिंह विकक्ल, जयप्रकाश यादव, सुरेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा,अरशद परवेज,, महेश सिंह डॉo अशोक कुशवाहा, पशुप्तिनाथ पटेल,डॉo इंद्रकांत विश्वकर्मा,मनोज पटेल,रमेश चौरसिया,ईo प्रभास संकर,छठीलाल प्रसाद,परवेज आलम, सम्भु मांझी,रमेश किशन सिंह कुशवाहा, डॉo फिरोज, नी वर्तमान जिला प्रवक्ता मोहम्मद फिरोज उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment