विष्णु यज्ञ हेतु भव्य शोभा यात्रा निकाल भूमि पूजन कर किया गया ध्वजारोहण।

SHARE:

मानस चन्द्र सेतु , मधेपुरा

गम्हरिया में विष्णु यज्ञ हेतु भव्य शोभा यात्रा निकाल भूमि पूजन कर किया गया ध्वजारोहण।

गम्हरिया अयोध्या के हनुमानगढ़ी से आए ब्रह्मचारी बाबा देवकीनंदन दास जी द्वारा गम्हरिया प्रखंड के भेलवा पंचायत अंतर्गत अपने पैतृक गांव सगहा में आयोजित करा रहे महाविष्णु यज्ञ के लिए यज्ञ स्थल पर पूज्य बाबा के सानिध्य में पुरोहितों के द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। यज्ञ के लिए शुभ तिथि 22 फरवरी 2023 घोषित किया गया। इस अवसर पर भूमि पूजन से पहले आदरणीय ब्रह्मचारी बाबा के सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया जो यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर एक परहा शिव मंदिर एवं दुर्गा मंदिर के रास्ते औराही से सूरज गंज मुख्य सड़क से गम्हरिया बाजार एवं बस स्टैंड चौक से वापस भेलवा दुर्गा मंदिर एवं बभनी बाजार से गुजरते हुए यज्ञ स्थल सभा पहुंचा। इस शोभायात्रा में अनेकों चार पहिया वाहन एवं सैकड़ों दो पहिया वाहन एवं सैकड़ों जिसकी अगुवाई स्वयं ब्रह्मचारी बाबा कर रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में कई जगह धर्म से आस्था रखने वाले लोगों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों को पानी पिला कर सेवा की।
इस दौरान यज्ञ स्थल पर भेलवा पंचायत के मुखिया नरेंद्र यादव, बभनी पंचायत के मुखिया दीप नारायण यादव, भेलवा के पूर्व मुखिया श्याम यादव, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, हीरालाल यादव, उमेश यादव, राजा झा, अनिल सिंह, रामानंद सिंह, राजकुमार सिंह, उमेश सिंह, शंभू सिंह, गुड्डू सिंह, हीरा सिंह, मन्नू सिंह, दीपू सादा, डॉक्टर अवधेश सिंह, अजय सादा, पमपम सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजन सिंह, सोना सिंह, चंद्र किशोर सिंह, राज किशोर सिंह, विनोद सिंह, नितिन सिंह, देवेंद्र यादव के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु भूमि पूजन में उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment