नरेंद्र मोदी के प्रति गुजरात की जनता का अटूट प्रेम – बीजेपी जिलाध्यक्ष!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत गुजरात के महान जनता की भाजपा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह की जीत है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने जो विकास की राजनीति की, जनता ने उस पर फिर एक बार मोहर लगाई है। इस विश्वास के लिए गुजरात की महान जनता का कोटि कोटि धन्यवाद। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बिहार में हुए उपचुनाव में कुढ़नी से भाजपा उम्मीदवार श्री केदार प्रसाद गुप्ता की जीत पर बधाई दिया एवं हर्ष व्यक्त करते हुए हुए कहा कि बिहार की महान जनता को भाजपा एवं एनडीए गठबंधन पर भरोसा है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने गुजरात में प्रचंड जीत पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं 2025 विधानसभा चुनाव में भी बिहार में सरकार बनाएगी। गुजरात चुनाव एवं कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जीत पर बधाई एवं हर्ष व्यक्त करने वालो मे पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिन्हा अवधेश कुमार, तिलक देव शर्मा ,नरेश कुमार ,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत शर्मा , अजेंद्र शर्मा , जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार बिक्कू विमलेश कुमार दामोदर प्रसाद मंजू कुमारी कमलेश शर्मा जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान निरंजन कुमार बबलू जिला मंत्री कविंद्र प्रजापति दीपक कुमार अरविंद चौधरी किसान मोर्चा अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज पासवान महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा कश्यप पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष इंद्र देव चौहान ,शुभम राज मिट्ठू नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता आईटी सेल जिला सहसंयोजक दीपक कुमार शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक अरविंद कुमार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक राधेश्याम शर्मा समेत कई नेताओं ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Join us on:

Leave a Comment