कुढ़नी में मतगणना शुरू, चौथे राउंड के बाद भाजपा आगे!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू,आज आएगा चुनाव परिणाम जेडीयू और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर 14 राउंड होनी है काउंटिंग अंतिम दो राउंड हो सकते हैं बेहद महत्वपूर्ण किसके पक्ष में जाएगा परिणाम l5 दिसम्बर को कुढ़नी उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, जिसका रिजल्ट आज सामने आएगा। इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवारो अपनी किस्मत आजमाया है लेकिन यहां जेडीयू और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है। बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment