प्रेमिका के घर में फांसी से लटकते प्रेमी का शव बरामद,प्रेमिका सहित परिजन फरार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

प्रेमिका के घर में फांसी से लटकते प्रेमी का शव बरामद। प्रेमिका सहित परिजन फरार। घोड़ासहन के धुमनगर गांव की घटना।

:प्रेमिका के घर मे फंदे से लटका प्रेमी का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी और सभी शव को देखने के लिये भीड़ लग दिया है। घटना पूर्वी चम्पारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है। थाना के धुमनगर गांव में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने फांसी से लटके युवक का शव बरामद किया है। शव गांव के ही राजवंशी यादव के 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की बतायी जाती है। बताया जाता है कि सन्नी का गांव के ही राजा ठाकुर नामक व्यक्ति की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात खाना खाने के बाद सन्नी दलान में सोने के लिये घर से निकला। जिसका शव आज पड़ोसी के घर से मिला है। शव एक बंद कमरे में फंसी से लटका पाया गया है। यह भी बताया जाता है कि सन्नी अपनी प्रेमिका के साथ लिपटा था कि प्रेमिका की माँ ने देख लिया। जिस कमरे में दोनों का मिलान हो रहा था उसे प्रेमिका की माँ ने बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद आज कमरे में फंसी से लटका शव बरामद किया गया है। जबकि राजा ठाकुर का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। शव के बरामद होने पर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया मि पुलिस ने शव को बरामद कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या का खुलासा हो पायेगा। वैसे मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म नही मिले है। दूसरी ओर मृतक की माँ रोती बिलखती कहती है कि किसी से भी दुश्मनी नही है। BYTE :मृतक की माँ
BYTE :_डॉ. कुमार आशीष,एसपी

Join us on:

Leave a Comment