धान की बाली चुनने के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आयी महिला की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

धान की बाली चुनने के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। कुदरा थाना क्षेत्र के नाथुपुर गांव में धान की बाली चुनने के दौरान एक महिला हार्वेस्टर की चपेट में आ गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि इस घटना में महिला की मौत हो गयी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मृतका की पहचान भरीगावां गांव निवासी श्रीनिवास राम की 48 वर्षीय पत्नी दसिया देवी की रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों नेे पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कुदरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल की। मामले में जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर महिला के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment