बेगूसराय- 3 दिसम्बर से लापता बच्चे का शव गंगा किनारे से बरामद!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

लापता बच्चे का शव बरामद

बेगूसराय से 3 दिसंबर से लापता 4 वर्षीय मासूम बच्चे का शव लाल दियारा स्थित गंगा किनारे से बरामद हुआ है,वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. शव लाल दियारा के गंगा नदी किनारे से बरामद होने के बाद परिजनों में चित्कार मचा हुआ है!
नयागांव थाना के बलहपुर पंचायत के सिंहपुर गांव की घटना बताई जा रही है। मृत बच्चे की पहचान मुजफ्फरपुर जिले बेल्सर पंचायत के संजीव कुमार के 4 वर्षीय पुत्र निकुंज कुमार के रूप में की गई है। बच्चा 3 दिसंबर को अपने मामा के शादी में नयागांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव आया था और शादी समारोह के दौरान ही 3 दिसंबर की शाम चार बजे से अचानक घर के समीप से लापता हो गया।
परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई अता पता नहीं चला, परिजनों ने इसकी सूचना नया गाँव थाना को दी । बच्चे का शव गंगा नदी से बरामद किया गया है. मन्नू कुमार ने बताया की यह साफ तौर पर हत्या का मामला है, वहीं नया गांव थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाइट – मन्नू कुमार – परिजन

Join us on:

Leave a Comment