विस्थापन के विरुद्ध, आवसीय जमीन की माँग को लेकर अंचल कार्यालय का घेराव!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भूमि आवंटन किए बगैर ही मुसहर बस्ती के लोगों को घर हटाने के लिए भेज दी गई नोटिस आक्रोशित लोगों ने अंचल कार्यालय का किया घेराव

जिले के भभुआ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही यहां पर भभुआ अंचल कार्यालय पर काफी संख्या में मुसहर बस्ती के लोग पहुंचे हुए हैं। लोगों का प्रशासन के ऊपर यह आरोप है कि हम लोगों को सन 2012 में ही मकान बनाने के लिए तीन तीन डिसमिल जमीन आवंटन करने के लिए सरकारी निर्देश मिल चुका है। लेकिन आज तक हम लोगों को घर बनाने के लिए जमीन का आवंटन नहीं किया गया। ऊपर से अंचल कार्यालय के द्वारा हम लोगों को अपना घर छोड़कर हट जाने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। हम लोगों को रहने के लिए इसके अलावा और कोई जगह नहीं है हम लोग सैकड़ों वर्ष से यहां पर बसे हुए हैं। लेकिन अचानक अंचल कार्यालय के द्वारा हम लोगों को यहां से हटाने के लिए जो नोटिस दिया गया है यह बिल्कुल गलत है हम लोग इसका विरोध करते हैं। हम लोगों को जब तक घर बनाने के लिए भूमि का आवंटन नहीं किया जाएगा किसी भी सूरत में हम लोग जहां बसे हैं उस जगह को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वही इस संबंध मे भभुआ नगर के पूर्व सभापति प्रतिनिधि विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने कहा कि सन 2012 में जब सरकार के द्वारा मुसर बस्ती के लोगों को 3 डिसमिल जमीन घर बनाने के लिए आवंटित किए जाने का पत्र जारी कर किया गया है। तो फिर प्रशासन को उन्हें भूमि आवंटन करने में क्या परेशानी हो रही है। सर्दी का मौसम है इस समय गरीब लोगों का घर उजाड़ कर हटाना गैरकानूनी है क्योंकि उनके रहने के लिए उसके अलावा और कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंचल कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जा रहा है इसके साथ ही साथ जिला अधिकारी को भी एक पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपा उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि अनुसार बस्ती के लोगों को पहले घर बनाने के लिए 3 डिसमिल भूमि का आवंटन किया जाए इसके बाद वे लोग स्वेच्छा से अपना घर खाली करके वहां पर चले जाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment