तारतर टाल में गोलीबारी कर दहशत मचाने वाले दो भाई गिरफ्तार, भेजे गये जेल!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

घोसवरी थाना के तारतर में सोमवार की शाम हुये गोलिकांड के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज़ दिया है, गिरफ्तार आरोपियों में रामदास यादव के बेटे और भतीजे इंदल यादव और भुल्लू यादव शामिल हैं, सब इंस्पेक्टर जय शंकर सिंह ने बताया की धान के खेत से जबरदस्ती ट्रैक्टर लें जाने के कारण विवाद शुरू हुआ जिसने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई, गनीमत ये रही की इस घटना में कोई नुकसान की खबर नहीं है, इसके बाबजूद रामदास यादव और गुड्डू यादव खेमे के द्वारा ईलाके में गोलीबारी कर दहशत मचाया गया, अतः गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज़ दिया गया है साथ ही रामदास यादव और गुड्डू यादव दोनों पक्ष की ओर से घोसवरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है! प्राथमिकी के बाद नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है!

Join us on:

Leave a Comment