पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद जिले में प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को जल- जीवन- हरियाली दिवस का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में आज जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा जिले के महत्वपूर्ण सार्वजनिक एवं महादलित बहुलक क्षेत्रों में जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं नशामुक्ति अभियान के प्रति जन जागरुकता हेतु नुक्कड़-नाटक के कला जत्था की टीम को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिसंबर माह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जल- जीवन- हरियाली दिवस मनाने का निर्देश प्राप्त था, जिसके आलोक में जहानाबाद जिले में जन जागरुकता हेतु नुक्कड़-नाटक की टीम नारायण युवा कला जत्था, मसौढ़ी, पटना को प्रदर्शन करने के लिए रवाना किया गया है।
इस टीम द्वारा जिले में आज से लेकर दिनांक 22 दिसम्बर, 2022 तक प्रतिदिन प्रत्येक प्रखंड के तीन-तीन स्थानों पर जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं नशामुक्ति अभियान पर आधारित नुक्कड़-नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुक्कड़-नाटक के प्रदर्शन से आमजनों को जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत् जल संरक्षण, पौधा लगाना, जल की बर्बादी पर नियंत्रण इत्यादि का संदेश दिया जाएगा, जबकि नशा मुक्ति अभियान के तहत् आमजनों को नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुश्री निकिता ने बताया कि आज जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 01 बभना में, वार्ड नंबर 05 ऊँटा मदारपुर पासी टोला में एवं वार्ड नंबर 09 रामगढ़ में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा। उसी प्रकार दिनांक 07 दिसम्बर, 2022 को नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 खानबहादुर रोड़ में, जाफरगंज में एवं इरकी पासी टोला में, दिनांक 08 दिसम्बर को जहानाबाद सदर प्रखंड अंतर्गत अमैन, कल्पा खुर्द एवं जामुक में, दिनांक 09 दिसम्बर को जहानाबाद सदर प्रखंड के गोनवाॅ मुसहर एवं दास टोला में, मान्देविगहा मुसहर टोला में एवं सिकरिया में, घोषी प्रखंड में दिनांक 10 दिसम्बर को साहोविगहा रविदास टोला में, कुर्रे, एवं भारथु ढीवरापर में एवं दिनांक 11 दिसम्बर को परावन रविदास टोला में, उबेर रविदास टोला में एवं गोपालगंज रविदास टोला में, मोदनगंज प्रखंड में दिनांक 12 दिसम्बर को मोदनगंज में, बंधुगंज में एवं देवरा में, मखदुमपुर प्रखंड में दिनांक 13 दिसम्बर को कलानौर में, भैख में एवं सुगाॅव में, दिनांक 14 दिसम्बर को डकरा में, कचनावाॅ में एवं जगपुरा में, दिनांक 16 दिसम्बर को बेला विर्रा में, मलाठी में एवं धरनई में, दिनांक 16 दिसम्बर को धराउत में, मंझौस में एवं पुनहदा में, दिनांक 17 दिसम्बर को मखदुमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 ढकनी विगहा में, वार्ड नंबर 04 पलेया में एवं वार्ड नंबर 08 शेखपुरा में, रतनी फरीदपुर प्रखंड में 18 दिसम्बर को मुरहरा में, नारायणपुर में एवं सिकन्दरपुर मुसहर टोला में, 19 दिसम्बर, 2022 को सोहरैया में पंडौल मुसहर टोला में एवं कनसुआ में, हुलासगंज प्रखंड में 20 दिसम्बर को खुदौरी में, तिर्रा में एवं केउर में तथा काको प्रखंड में 21 दिसम्बर को रामपुर बारा में, वरावाॅ में एवं नेरथुआ में और 22 दिसम्बर को मनियावाॅ में, सुलेमानपुर में एवं डेढ़सैया में नुक्कड़-नाटक के माध्यम आमजनों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ -साथ नोडल पदाधिकारी जल- जीवन- हरियाली सह निदेशक डीआरडीए श्री पंकज कुमार घोष, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा कर्मी उपस्थित थे।




