जहानाबाद भाजपा कार्यलय में मनाई गई बाबा साहेब की पुण्यतिथि!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिकरिया में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा सर्वप्रथम अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया । भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहां की भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सभी वर्गों में लोकप्रिय थे । वह समरस समाज के पक्षधर थे । वे एक देश के जाने माने विधिवेता ,अर्थशास्त्री , राजनीतिज्ञ ,समाज सुधारक एवं लोकप्रिय जन नेता थे। बाबासाहेब भारत में जातीय व्यवस्था समाप्त करने, समाजिक असमानता को मिटाने और दलित वर्ग के उत्थान हेतु किए गए उनके कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। दलित वर्ग के उत्थान हेतु उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया । इसी कारण उन्हें दलितों का मसीहा भी कहा जाता है । भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर जी को किसी विशेष वर्ग तक सीमित रखना न्यायोचित नहीं है ।वह एक ऐसे महापुरुष थे जो सभी धर्म और जाति में होने वाली अमानवीय घटना के खिलाफ थे ।उनके नाम का इस्तेमाल कर राजनीति करने वाली पार्टियों ने 60 वर्षों तक देश में शासन तो किया, लेकिन अंबेडकर जी के विचारों , जिसमें उन्होंने गरीब कल्याण, पिछड़ों, दलितों का उत्थान और महिलाओं को सम्मान अधिकार की बात की थी ,उससे लोगों को वंचित रखा । समानता का जो सपना बाबासाहेब ने देखा था उसे 70 वर्ष बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार सकार कर रही है ।उधारण के तौर पर अनुच्छेद 370 को खत्म करना जिसे अंबेडकर जी द्वारा बनाने से मना करने के बाद भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जोड़ा था। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने सामाजिक न्याय, समरसता और समानता के लिए जो मार्ग दिखाया ,उस पर आगे बढ़ते हुए हम सभी देश और समाज के नवनिर्माण में भागीदारी निभाए । यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार बिक्कू ,विमलेश कुमार , दामोदर प्रसाद, जिला महामंत्री निरंजन कुमार बबलू ,धर्मेंद्र चौहान ,नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता रतनी मंडल अध्यक्ष विनोद पाठक अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज पासवान जिला प्रवक्ता जयप्रकाश केसरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा कश्यप बुद्धिजिवी प्रकोष्ठ संयोजक राधेश्याम शर्मा युवा मोर्चा महामंत्री रवि शेखर पूर्व महामंत्री मनोज अग्रवाल, शैलेश कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।

Join us on:

Leave a Comment