कैमूर -मझुई मेंं ग्राहक सेवा केंद्र का क्षेत्रीय अधिकारी ने किया उदघाटन

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी विकास कुमार भगत के द्वारा कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के मझुई में ग्राहक सेवा केंद्र का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी विकास कुमार भगत द्वारा फीता काटकर बीसी केंद्र का उदघाटन किया गया। यह ग्राहक सेवा दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के हाटा शाखा से संबंध है एवं बैंक तथा कॉर्पोरेट बीसीओसीडॉट के द्वारा संचालित है। बताते चले कि केंद्र संचालक उनका नाम कालीचरण यादव है। क्षेत्रीय अधिकारी के द्वारा बीसी संचालक को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ बैंकिंग लेन देन करने हेतु निदेशित किया गया एवं आस पास के ग्रामीणों को घर घर जाकर प्रधान मंत्री जन धन खाता खोलने एवं सभी ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे की प्रधान मंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना एवं प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ने हेतु निदेशित किया गया। बीसी केंद्र खुलने से आस पास के ग्रामीण भी काफी उत्साहित है। अब उन्हें अपने गांव में ही सारी बैंकिंग सुविधाएं इस ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो जायेंगी। इस अवसर पर हाटा के शाखा प्रबंधक लव कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय से सौरव कुमार, कैमूर जिले के वित्तीय साक्षरता सलाहकार दीपक कुमार, सी डॉट के कृष्णा पाण्डेय उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment