जहानाबाद – बाबा साहब की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

एस .एस. कॉलेज, जहानाबाद में महाविद्यालय के एन.एस.एस इकाई के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों ने ‘संविधान शिल्पी ‘ डॉ० आंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एन.एस.एस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० ( डॉ० ) कृष्णानंद ने अपने संबोधन में कहा कि संवैधानिक मूल्यों को अक्षरशः आत्मसात कर ही हम डॉ० आंबेडकर के सपनों का भारत बना सकते है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय , सामाजिक समता और मानवता के पुरोधा थे। उनके अनमोल व प्राणवंत विचार पथ प्रदर्शक की भांति सदैव मानव जाति को सच्ची राह दिखाते रहेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने वालों में एन.एस.एस के स्वयंसेवकों के साथ ही वित्तेक्षक डॉ० श्रीनाथ शर्मा ,अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० बाल भगवान शर्मा , डॉ० इमरान अरशद , मोती लाल , सुबोध कुमार सुमन , अनिल द्विवेदी , विवेक मोहन , प्रेम कुमार , विवेकानंद कुमार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजीवन पासवान ने किया।

Join us on:

Leave a Comment