बेगूसराय – चर्चित छोटू हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चाकू समेत 3 गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बिहार के बेगूसराय चर्चित छोटू हत्याकांड का 48 घंटे में बेगूसराय पुलिस ने ना सिर्फ खुलासा कर लिया बल्कि घटना में शामिल तीन बदमाशों को हत्या में प्रयोग किया हुआ चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड उद्भेदन और हत्या में शामिल हत्यारे की गिरफ्तारी कर बेगूसराय पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। दरअसल बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा बरखुट गांव में 1 दिसंबर की रात छोटू कुमार की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव को उसके निर्माणाधीन घर के सिढ़ी के पास फेंक दिया था।एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जिसने पूरे मामले का खुलासा किया है। छोटू कुमार का गिरफ्तार तीनों बदमाशों के घर के दो महिलाओं के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी से नाराज होकर तीनों बदमाशों ने साजिश कर चाकू से गला काटकर हत्या कर शव को उसके निर्माणाधीन घर के सीढ़ी के पास फेंक दिया था। गिरफ्तार बदमाशों में बछवारा थाना क्षेत्र के संध्या राम और श्याम बाबू राम जबकि समस्तीपुर जिले का पप्पु राम शामिल है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से हत्या के समय गला काटने में प्रयोग किया हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी बदमाशों के पास से बरामद किया है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और जल्द ही पूरे मामले में चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment