कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस ने समकालीन अभियान चलाया। समकालीन अभियान में रामगढ़ थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब के नशे में दस शराबियों को धर दबोचा। इसके बाद सभी शराबियों को थाने लाया गया। जहां शराबियों का ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच किया गया तो सभी पकड़े गये दस शराबी शराब के नशे में पाये गये। इसके बाद सभी शराबियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफतार शराबियों में गिरफ्तार पियक्कड़ में थाना क्षेत्र के छेवरी गांव निवासी रामदुलार बिंद, मुन्ना मुसहर, सिसौड़ा गांव निवासी बुचीलाल राजभर, राजू राम, जयप्रकाश राम, कामेश्वर राम, खनेठी गांव निवासी प्रमोद सिंह, मोहनिया थाना क्षेत्र के दीया गांव निवासी पप्पू मुसहर, वीरेंद्र मुसहर व बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सखुआना गांव निवासी अजय कुमार राम है। इसकी जानकारी थानेदार राम कल्याण यादव ने दी। थानेदार ने बताया कि मेडकिल जांच के बाद सभी शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




