477 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

477 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने की है। मोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने मोहनिया के चांदनी चौक पर वाहन चेकिंग किया। वाहन चेकिंग के दौरान एक मैजिक को पुलिस ने रोकवाया और मैजिक की तलाशी ली गयी तो मैजिक से 477 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। शराब बरामद होते ही पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके बाद शराब व वाहन को जब्त करते हुए दोनों तसकरों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया। पकड़ाये शराब धंधेबाजों में बक्सर जिला के राजपुर थाना स्थित कुसुरुपार गांव निवासी कमला राम का बेटा पवन कुमार एवं स्वर्गीय श्री चौहान के पुत्र गोविन्द चौहान है।

Join us on:

Leave a Comment