मोतिहारी- नाबालिग मानसिक विक्षिप्त बच्ची के साथ गैंगरेप!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!

एक बार फिर शर्मशार हुआ पूर्वी चम्पारण मोतिहारी ज़िले के

संग्रामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने

पीड़िता की मां ने बताया बच्ची को शराब पिलाकर,,पिटाई के बाद नशे की हालत में किया गया सामूहिक रेप

12 घंटे से ज्यादा देर तक बेहोश रही लड़की

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 दिन पहले हुआ था कांड.

स्थानीय प्रशासन पर मामले को दबाने का लग रहा है आरोप.

मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई प्रशासन

मोतिहारी एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का किया गठन

एसपी के सख्त रवैये के कारण थाना ने आरोपितों के घर किया छापेमारी

पुलिस की भनक लगते ही फरार हुए सभी आरोपी

पुलिस मामले की जांच और लड़की के मेडिकल कराने की कार्यवाही में जुटी

पुर्वी चम्पारण, मोतिहारी में एक शर्मनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक मूक बधिर लड़की को गाँव के ही कुछ दबंग लड़को ने पहले तो उसे उठाया और फिर उसे अपने घर ले जाकर उसे शराब पिलाई और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसके साथ किया गया सामूहिक दुष्कर्म ।रूह को कंपा देने वाली ये वारदात मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव की है जहां के दबंगो ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य कांड को अंजाम दिया है और दबंगता का आलम ये है कि सामूहिक बलात्कार करने के बाद मामला पुलिस के पास नही पहुंचे इसके लिए उनलोगों ने पहले तो पीड़ित नावालिक लड़की के परिजनों को खूब डराया धमकाया और गाँव मे पंचायती में भी भाग नही लिया तब जाकर लड़की के परिजनों ने घटना के दो दिनों बाद मामले की सूचना संग्रामपुर थाने को दी लेकिन पुलिस भी निष्क्रिय निकली ।वही जब मीडिया के माध्यम से सामूहिक बलात्कार जैसी शर्मनाक घटना मोतिहारी एसपी के पास पहुंची तो एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना के सफल उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में कर दिया है और नामजद अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने और कुर्की जप्ती की भी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है । वही संग्रामपुर पुलिस उक्त लड़की का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में करवा रही है और मामले की जांच और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटी है ।

वही जब हमने इस संबंध में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार से बात की तो उन्होंने मामले की पुश्टि की ओर कहा कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र की ये वारदात है जहां गाँव के ही दो तीन लड़को ने पखले तो लड़की को शराब पिलाईऔर उसकी जबरदस्त पिटाई करने के बाद उसके बाद गलत कार्य किया है ।मामले की जानकारी मिलते ही संग्रामपुर थाना आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर गयी थी लेकिन सभी आरोपी और उनके परिजन फरार थे ।घटना को लेकर एसपी महोदय ने एक एसआईटी का भी गठन कर दिया है और जल्द ही घटना में शामिल सभी लोगो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।वही अगर अभियुक्त समय रहते आत्मसमर्पण नही करते है तो उनके घर की कुर्की जप्ती भी की जाएगी ।

बाइट :—– रंजन कुमार डीएसपी अरेराज।

Join us on:

Leave a Comment