जमुई-शराबी पुत्र ने मां की पीट-पीट कर की हत्या,बचाने आए पिता और भाई को भी किया जख़्मी !

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

-घरेलू विवाद में कलयुगी पुत्र ने दिया घटना को अंजाम
घर के बंटवारे के बाद काफी दिनों से चल रहा था झगड़ा
पुलिस ने आरोपित पुत्र को किया गिरफ्तार

— जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत केवाल मुसहरी महादलित टोला में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत पुत्र काशी मांझी ने अपनी मां धर्मी देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बचाने आए पिता जोगी मांझी, भाई मोहन मांझी को भी पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं शराबी पुत्र ने घर में बंधे मवेशी की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। जबतक स्थानीय लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचते तबतक आरोपित पुत्र काशी मांझी फरार हो गया और मां धर्मी देवी की मौत हो गई। सूचना के बाद रविवार की सुबह पहुंची गिद्धौर थाना की पुलिस के द्वारा परिजन से घटना की जानकारी ली गई और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि पूर्व में ही घर का बंटवारा हो चुका था। बंटवारा के बाद से ही काशी मांझी हमेशा झगड़ा करता था। शनिवार की रात भी अचानक काशी मांझी शराब के नशे में धुत होकर आया और मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान लोहे के रड से मारकर मां की हत्या कर दी जबकि पिता और एक भाई को घायल कर दिया। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पुत्र काशी मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

बाइट–लालबहादुर सिंह,चौकीदार गिद्धौर थाना

बाइट:- जोगी मांझी, घायल पिता

बाइट:- भाई मोहन मांझी

Join us on:

Leave a Comment