रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, हिंसक झड़प में दो जख़्मी!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

महुआ थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दो व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया

महुआ थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट शुरू हुई और मारपीट इतनी भयानक हुई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे के साथ विकास के घर पर चढ़कर उनकी धुनाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज गति से वायरल हो रहा है! रास्ते में गड्ढा खोदने को लेकर विवाद हुआ था तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर लाठी-डंडे से पिटाई करना शुरू कर दीया वही घायल विकास कुमार ने बताया की घटना हुआ कि मैं अपने घर पर था और मेरे जो पड़ोसी विश्वनाथ सिंह है बीच रास्ते पर गड्ढा खून कर रास्ते को बंद कर रहे थे तभी मैं उस जगह गया और कहा कि आप रास्ता क्यों बंद कर रहे हैं तभी दिनेश सिंह आए हाथ में फरसा लिए हुए और उनके साथ उनके घर के कई सदस्यों ने लाठी-डंडे से हम को मारना शुरू कर दिए जिसमें हम लोग दो आदमी बुरी तरीके से घायल हो गए जिसके बाद लोगों ने आनन-फानन में हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं 2 लोगों को सर में काफी चोटें आई है

Join us on:

Leave a Comment