संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत ….परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप…पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर के औराई थाना के अलीनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई । उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला । घटना की जानकारी आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई । ।

मृतका की पहचान सियाराम पासवान की पत्नी फुलेश्वरी देवी के रूप में हुई है । महिला की चाची जैलेश देवी ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है । कहा कि फुलेश्वरी के पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं । घर पर दोनों सास और बहु में अक्सर लड़ाई होती थी । उन्हीं सब ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है । ससुराल वाले फरार हैं । पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन ने बताया कि दो साल पहले फुलेश्वरी की शादी हुई थी । उसे एक बेटी है । ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे । उसकी सास हमेशा उसे ताना मारती थी । इस कारण दोनों में खूब झगड़ा होता था । इधर , पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा ।

Join us on:

Leave a Comment