नालंदा – कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, फायरिंग, लाठी से पिटायी कर तोड़ दिया पैर!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा थाना इलाके के कुल गांव में भूमि विवाद में जेल से बेल पर रिहा बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मारपीट कर दिया, जिससे उनका बाए पैर टूट गया। । मारपीट के दौरान जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ बबलू सिंह और उनका भाई रवि रंजन जख्मी हो गए। जख्मी हालत में दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है । पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ बदमाश उनके खेत मे लगे धान की फसल को काट रहे थे । इस बात की सूचना पर जब वे वहां गए तो सभी उनपर टूट पड़ा और लाठी डंडे से पिटाई करने लगा । बीच वचाव करने पहुंचे उनके भाई के साथ भी मारपीट करने लगा । शोर सुन जब ग्रामीण दौड़े तब बदमाश जान मारने की नीयत से उनके ऊपर दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट की सूचना मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

बाइट।राजीव रंजन सिंह कांग्रेस नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment