संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में पहुँचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक संवादाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कुढ़नी चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की यहाँ की लड़ाई सिण्डिकेट बनाम जनता की लड़ाई है, नितीश कुमार के इस महागठबंधन के सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की, शराब के घंघे से लेकर हत्या जैसे कई संगीन आरोप केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व भाजपा नेता नित्यानंद ने कहा यहाँ की पुलिस लोगों के घर पर शराब रख कर उसे फसवाने का काम कर रही है यह सब सिण्डिकेट के इशारे पर होता है जनता कराह रही है, उन्होंने जोरदार हमला बोलते हुए कहा की नितीश कुमार हमेशा अति पिछड़ा के विरोधी रहे है जिसका उदहारण नगर निगम चुनाव का दिया, इतना ही नहीं बल्कि सिंडीकेट के तीन नेताओं का नाम लेते हुए बहुत गंभीर और संगीन आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा की नितीश जी और तेजस्वी को जबाब देना चाहिए , सिंडीकेट का विरोध करने वाले को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है इसके घर पर शराब रख फ़साने की कोशिश की जाती है बल्कि उस पुलिस पदाधिकारी की तारीफ करते हुए कहा की उनको ज़ब शिकायत मिली तो वहाँ से पुलिस वापस लौटी , उसके अत्याचार ने मुजफ्फरपुर जिला को बहुत अन्याय पहुंचाया है उन्होंने कहा की गाँव घर टोला में घूमने के बाद सिंडीकेट का भय दिखा, इसके खिलाफ जनता गोलबंद हो गई है




