जे पी गोम्बर पर पासी समाज के लोगो का जमकर हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

खबर राजधानी से जहा गांधी मैदान थाना अंतर्गत जे पी गोम्बर पर पासी समाज के लोगो ने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।पासी समाज के लोगो का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन था और राजभवन मार्च का कार्यक्रम था।पासी समाज के लोगो के राजभवन मार्च के दौरान पुलिस की कड़ी व्यवस्था थी और लोगो को डाकबंगला पर बढ़ने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों को लगाया गया था।पासी समाज के लोग राजभवन जाना चाह रहे थे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया बाद में लोगो ने बेरिकेटिंग तोड़ कर आगे बढ़ गए और जमकर हंगामा किया।पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पासी समाज के लोग पथराव करने लगे और पुलिस को भी मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा,लाठीचार्ज के बाद भगदड़ की स्थिति हो गयी।पूरे जे पी गोलम्बर के आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया था।बाद में और पुलिस वालों को बुलाया गया।
दरअसल पटना में न्यू अखिल भारतीय पासी समाज ताड़ी व्यवसायियों के द्वारा आज राजभवन मार्च किया जा रहा था।
निर्दोष ताड़ी व्यवसाई/पासी समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राजभवन मार्च का कार्यकर्म था जिसको देखते हुए
पटना का जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहा पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद किये गए थे।

Join us on:

Leave a Comment