30 नवंबर को मनाई जाएगी पूर्व विधायक आनंद भूषण पांडेय की पुण्यतिथि!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

30 नवंबर को लिच्छवी भवन में मनाया जायेगा भभुआ के पूर्व विधायक आनंद भूषण पांडे, मंटू का पुण्यतिथि

कल 30 नवंबर बुधवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में भभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. आनंद भूषण पांडेय की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी जायेगी। पुण्यतिथि मनाये जाने को लेकर लिच्छवी भवन में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। आनंद भूषण पांडेय के पांचवीं पुण्यतिथि में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। जिसमें पुण्यतिथि में पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के अलावे कई नेता आ रहे है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि पूर्व विधायक के पुण्यतिथि में भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह शिरकत करेंगे। वहीं आनंद भूषण पांडेय की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी जायेगी। यह कार्यक्रम शहर के लिच्छवी भवन में आयोजित होगा।

Join us on:

Leave a Comment