राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा भारत बंद,एनएच 31 को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा भारत बंद के तहत बेगूसराय में पावर हाउस चौक के निकट एनएच 31 को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय वर्ग मोर्चा ने 52% ओबीसी को आरक्षण देने, ओबीसी एवं सभी जाति के लिए जाति आधारित जातीय जनगणना कराने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने, किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी के लिए कानून लागू करने, ईवीएम से चुनाव में गड़बड़ी का विरोध, एनआरसी सीएए का विरोध, मजदूरों के खिलाफ बनाए गए श्रम कानून, कर्मचारियों को पेंशन लागू करने, आरक्षण को लागू करने के लिए अधिनियम बनाए जाने समेत 10 मांगों को लेकर एनएच 31 को जाम किया गया था। जाम के दौरान पावर हाउस चौक पर एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर बीडीओ सुदामा प्रसाद और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जामकारियों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया।
बाइट- नंद किशोर , नेता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा

Join us on:

Leave a Comment