बकरी चराने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद में खेत मे बकरी चरने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति को कुदाल से मार कर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना भेलावर ओपी क्षेत्र के दक्षणी-लोदीपुर गांव की है। मृतक का नाम पिंटू चौधरी बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व मृतक पिंटू चौधरी की बकरी पड़ोसी के खेत को चर गया था। जिसके बाद पड़ोसी ने बकरी को मार दिया था। जिसकी पंचायती हुई और पड़ोसी को एक हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ा था। जिसके बाद पड़ोसी ने मृतक पिंटू चौधरी को देख लेने की बात कही थी। आज इसी को लेकर पड़ोसी मां बेटे ने कुदाल से हमला बोला दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां वह रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन करने में जुटी है। इस बाबत एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय नर बताया कि मामूली बात को लेकर यह घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी रेणु देवी और उसके बेटे मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।
Byte- सुनील कुमार,परिजन
अशोक कुमार पांडेय,एसडीपीओ, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment