प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर सौतेला बेटा ने सौतेली मां बहन और सौतेला भाई को जमकर पिटाई की इतना ही नहीं सौतेली मां के द्वारा निर्माण किए जा रहे हैं घर को सौतेला बेटा ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है दरअसल बेगूसराय में दो आपसी हिस्सेदारों में जमकर जमीनी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया , इतना ही नहीं घर निर्माण के लिए बनाए जा दिवार को भी तोड़ कर समान को फेंक दिया गया। आप तस्वीरों में देख सकते कि किस कदर एक युवक द्वारा ईट को फेंका जा रहा है और जमीन पर बने ईट को भी उखाड़ा जा रहा है। इस दौरान युवक तोड़ फोड़ करने के बाद डांस करने लगता है और फिर धड़ाम से ईंट के ढेर पर भी गिर पड़ा है। यह जमीनी विवाद की पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित हर्रग मोहल्ले की है। बताया जाता है कि नूतन देवी को उसके सौतेले बेटे हिमांशु कुमार उर्फ धीरज और उसके देवर नरेश सिंह, मणि सिंह के द्वारा घर बनाने से रोका जा रहा है । नुतन देवी का आरोप है उसके पति की मौत 2007 में हो गई थी। पति की मौत के बाद देवर, भैंसर, और सौतेले बेटे के द्वारा इसको हमेशा प्रताड़ित किया जाता है और जमीन में हिस्सा नहीं देने की बात कही जाती है। नूतन का आरोप है इसके गांव में और शहर में भी कई हिस्से की जमीन बेच दी गई और इस जमीन पर घर बनाने की बात सीओ के सामने कही थी लेकिन जब घर बनाने के लिए गई तो घर निर्माण से रोक दिया गया और मारपीट की गई। इस दौरान महिला की एक बेटी और एक बेटा भी मारपीट में घायल हो गया है । तीनों घायल मां बेटे और बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि जबरन जमीन में हिस्सा नहीं देने को लेकर घर निर्माण करने नहीं दे रहा है इसकी शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है जबकि आरोपियों के द्वारा अपने हिस्से की जमीन गांव में भी और शहर में भी बेच दी गई है इस जमीन में घर निर्माण से रोका जा रहा है। घर पर हंगामा और तोड़फोड़ का वीडियो भी परिवार के द्वारा बनाया गया है जो अब वायरल हो रहा है।
बाइट – नुतन की बेटी
बाईट- नुतन देवी, घायल महिला




