प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
समस्तीपुर। बाजितपुर ग्राम में नाबार्ड के सौजन्य से जन निर्माण केंद्र द्वारा से मशरुम उत्पादन सह प्रसंस्करण पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक रूप दिया गया। जिसके तहत सभी महिलाओं को मशरुम की निम्नलिखित प्रजाति ओएस्टर, बटन एवं मिल्की मशरुम की उत्पाद एवं संरक्षण पर प्रायोगिक स्वरुप में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षक के रूप में पुष्पा देवी प्रतिदिन महिलाओं को मशरुम के विभिन्न आयाम के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के समापन समारोह में उपस्थित नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक जयंत विष्णु ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की बिना खेत के खेती मशरुम उत्पादन से रोजगार एवं पोषाहार हेतु वरदान साबित होने वाला हैं, कम लागत से बेहतर आमदनी के बहुत बढ़िया विकल्प हैं। जन निर्माण केंद्र के सचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा की मशरुम से प्रसंस्करण स्वरुप भुजिया, समोसा, बिस्कुट, नमकीन, आचार आदि बनाने का गुर सभी महिलाओं ने बेहतर तरीके से सीखी है। इससे उनके जीवन में एक प्रभावी आजीविका का मजबूत विकल्प बनेगा। संस्था के कार्यकर्त्ता सपन कुमार, हिमांशु कुमार ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में काफी योगदान दिया। अंत में सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया।





