धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
बहन के सामने चाकू से गोदकर भाई की हत्या अपराधियों ने कर दिया है। मोतिहारी नगर के छतौनी थाना के आर्य समाज चौक की घटना है। कोचिंग की पढाई कर भाई बहन घर छतौनी बढई टोला जा रहे थे कि अपराधियों ने हमला बोल दिया और बहन के सामने ही चाकू से गोदकर भाई की हत्या कर दिया है। बताया जाता है कि दसवां और आठवां क्लास में पढने वाले भाई आयुष शर्मा और बहन आदिती शर्मा प्रतिदिन की तरह दोपहर तीन बजे कोचिंग की पढाई करने आते जाते है। आज कोचिंग से पढाई कर लौटने के दौरान आर्य समाज चौक पर पानी को गिराने को लेकर हुए विवाद के दौरान सडक पर जा रहे आयुष को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। मौके पर खडी बहन आदिती कुछ भी नहीं कर सकी और ऑखों के सामने चाकूओं के वार से घायल भाई तडपता रहा। चश्मदीह बहन आदिती ने बताया कि कुन्दन सर के यहां पढाई कर दोनों भाई बहन घर लौट रहे थे कि पानी गिराने के विवाद में हो रहे मारपीट के बीच सडक से गुजर रहे थे कि एकाएक एक लडके ने चाकू मार कर भाई आयुष की हत्या कर दिया है। हमला करने वाले रानू कुमार के घर की महिलाओं ने भी पिटाई किया है। गम्भीर रुप से घायल आयुष को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में ले गये,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रानू कुमार को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पानी गिराने के विवाद में आर्य समाज चौक दो पडेसी झगडा कर रहे थे,इसी विवाद में आयुष शर्मा अर्फ गोली को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया गया है। इस मामले में आरोपी युवक रानू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
BYTE :___आदिती कुमारी,चश्मदीह बहन
BYTE :__अरुण कुमार गुप्ता,डीएसपी,मोतिहारी सदर




