निर्धन दलित वस्तियों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट!

आज दिनांक 27 नवम्बर 2022 दिन रविवार को बेला झपहा  प्रखंड के निर्धन, दलित बस्तियों में अपनी पाठशाला शाखा  नम्बर 10 के 50 बच्चों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शहर के वरिष्ठतम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण शाह द्वारा की गई तथा काफी तादाद में आयी माताओं को बच्चों को बीमार पड़ने से बचाने के लिए तमाम तरह की सावधानियों जैसे उम्र के हिसाब से पोषण ,साफ सफाई,बार-बार  पानी साबुन से हाथ  धोना से इत्यादी से अवगत  कराया गया। जांच के साथ-साथ उन्हें रेगुलर पेट के कीड़े की दवा अल्वेंडजोल व आवश्यक सम्बंधित दवा भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को ढाई सौ ग्राम सत्तू का पैकेट तथा एक एक साबुन पौष्टिकता व सफाई के संदेश स्वरूप दिया गया*

*आज के कार्यक्रम में फौजी संगठन वेटरन्स आल इंडिया के जिला अध्यक्ष कुमार मदन गाँव के  मुखिया पंचायत समिति के के सदस्य , अमरजीत पवन औऱ अन्य ग्रामीण वासी थे

Join us on:

Leave a Comment