चोकर की आड़ में शराब तस्करी, एक ट्रक शराब जब्त, दो गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चोकर की आड़ में छुपा कर ले जाई जा रही शराब बरामद ट्रक जप्त दो गिरफ्तार

जिले के डीडखीली NH2 के पास से उत्पाद विभाग, एंटी ‌लिकर एवं दुर्गावती पुलिस के संयुक्त अभियान में एक ट्रक से 4923 लीटर शराब बरामद किया गया। वहीं शराब को लेकर जा रहे चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के डीड खीली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्पाद विभाग, एंटी ‌लिकर एवं दुर्गावती पुलिस के द्वारा शराब चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था उसी दरमियान ट्रक संख्या RJ 14 GF 2143 को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें चोकर की आड़ में काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया। जिसके बाद ट्रक को दुर्गावती थाने लाया गया जहां पर गाड़ी की विधिवत तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 4923 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । वही शराब को लेकर जा रहे चालक और सह चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार चालक और संचालक से पूछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment