मगध विश्व विद्यालय खो खो प्रतियोगिता में एस एस कॉलेज जहानाबाद उपविजेता!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

मगध विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने गए एस. एस.कॉलेज , जहानाबाद की टीम को उप विजेता बनने पर महाविद्यालय परिसर में खुशी छा गई। गौरतलब है कि 23 नवंबर को जगजीवन कॉलेज , गया के परिसर में आयोजित पुरुष खो खो प्रतियोगिता के संघर्ष पूर्ण फाइनल मुकाबले में 3 अंक के मामूली अंतर से एस. एस. कॉलेज को गया कॉलेज, गया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि एस .एस. कॉलेज का फाइनल तक पहुंचने का सफ़र काफी आसान रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने उप विजेता टीम के कप्तान रोहन कुमार एवं उनके साथी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि हमारी खो खो टीम इस खेल में नई ऊंचाईयों को छुएगी और भविष्य में होने वाले उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने महाविद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। महाविद्यालय के क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) कृष्णानंद ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाए जाने के साथ ही उनके समुचित प्रशिक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उप विजेता टीम को बधाई देने वालों में महाविद्यालय के वित्तेक्षक डॉ० श्रीनाथ शर्मा , डॉ० विनोद कुमार रॉय , डॉ० इमरान अरशद ,अनिल कुमार सिन्हा , सुबोध कुमार सुमन , अनिल कुमार द्विवेदी , विवेक मोहन , रामजीवन पासवान ,प्रेम कुमार , शिवनंदन साव आदि शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment