बेगूसराय में गंडक नदी में एक राज मिस्त्री की डूबने से मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में गंडक नदी में एक राज मिस्त्री की डूबने से मौत हो गई है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के ठट्ठा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मेहदा शाहपुर पंचायत के अंतर्गत ठठ्ठा गांव निवासी 30 वर्षीय धीरज कुमार पासवान घर से काम करने के लिए गुरुवार की सुबह सुबह राजमिस्त्री में काम करने के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह शाम में घर वापस नहीं आया। वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चला सका। आज सुबह गंडक नदी में धीरज की तैरती लाश स्थानीय लोगों ने देखा जिसके बाद लोगों ने नाव के सहारे लाश को गंडक नदी से निकाला‌ । शव निकलने के बाद उसकी पहचान की गई तो ठट्ठा गांव निवासी धीरज पासवान की लाश के रूप में पहचान हुई। घटना की सूचना चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई और करवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को आशंका है कि काम कर लौटने के दौरान वह अकेले नाव या तैर कर इस पार आ रहा होगा तभी वह डूब गया है घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन
बाईट- स्थानीय चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment