राइस मिल ड्रम फटा कई गंभीर कुढ़नी थाना क्षेत्र का मामला!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर में राइस मिल में गर्म पानी का ड्रम फटा संचालक और दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे तीन की हालत गंभीर एसकेएमसीएच के बर्न वार्ड में भर्ती पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी में देर शाम एक राइस मिल में गर्म पानी वाला ड्रम तेज आवाज के साथ फट गया। मिल में काम कर रहे संचालक सकिंदर सिंह (45) और दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए ड्रम फटने से खौलता हुआ पानी इन तीनों के ऊपर गिरा जिससे चेहरा पीठ समेत शरीर का काफी हिस्सा जल गया शरीर पर से चमड़ा हट गया आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई घायलों को फौरन एसकेएमसीएच में लाया गया और अब वहां पर तीनों को बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है तो इसमें दो मजदूर मिथिलेश मांझी (35)और अमरजीत (25) की हालत नाजुक बताई जा रही है वही पर अब बर्न वार्ड में डॉक्टर की टीम इलाज में लगी हुई है तो अगर स्थिति नहीं संभली तो अब उन्हें रेफर किया जाएगा।

वही इस पूरे घटनाक्रम को दबाने की कोशिश की जा रही है तो घायल से लेकर उनके परिचित और स्थानीय लोग भी स्पष्ट कुछ बताने को तैयार नहीं हैं घायल संचालक सकिंदर ने बताया की शाम में काम कर रहे थे तो अब इसी दौरान ऊपर से एक ईंट के गिरा ड्रम में गर्म पानी रखा हुआ था। ईंट गिरने से पानी का छींटा उनलोगों के शरीर पर गिरा तो जिससे वे लोग झुलस गए। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। ड्रम फटने की बात से इंकार कर रहे हैं और घटनास्थल की तस्वीर काफी भयावह है तो वहां पर एक ड्रम के चिथड़े उड़े हुए हैं इसी में गर्म पानी था जो फटने के बाद तीनों के शरीर पर पड़ा था जिस तरह तीनों झुलसे हुए हैं उसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है की विस्फोट कैसा रहा होगा।।

घटना की सूचना के बाद तुर्की और कुढ़नी पुलिस जांच में जुट गई है थी तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने भी बताया की घटना की जानकारी मिली है तो छानबीन की जा रही है इधर तो मेडिकल में भी ओपी पुलिस बयान दर्ज करने में जुटी है.

बाइट आदित्य कुमार ओपी प्रभारी अहियापुर थाना मुजफ्फरपुर।।

Join us on:

Leave a Comment