छेड़खानी के विरोध करने पर युवती को चाकू मारकर किया जख्मी, फिर अपने को भी मारा चाकू!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

छेड़खानी के विरोध करने पर युवती को चाकू मारकर किया जख्मी, फिर अपने को भी मारा चाकू, यूपी बनारस रेफर, युवक इलारत

गुरुवार को कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवती के शरीर पर चार से पांच जगह चाकू से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद युवक ने उसे चाकू से अपने ऊपर हमला कर खुद को भी जख्मी कर लिया। युवक युवती के घर में घुसकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद युवती के परिजन युवती को इलाज के लिए लेकर मोहनिया मंडली अस्पताल आए जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद युवती को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया इधर खुद के हमले से जख्मी हुए युवक को इलाज के लिए मोहनिया के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है युवक की हालत सामान्य है वहीं युवती की हालत गंभीर है युवती जब इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाई गई तो वह बोलने में असमर्थ दिखी जिसके बाद मोहनिया थाने की पुलिस ने युवती के भाभी के बयान पर मामले में प्राथमिकी दर्ज किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई

Join us on:

Leave a Comment