जमीनी विवाद में फायरिंग, हथियार, कारतूस समेत 16 लोग गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में 13 बीघे जमीन पर कब्जा को विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 16 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियार और कारतुस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक लाइसेंसी रायफल , एक लाइसेंसी पिस्टल, एक देशी मास्केट, तीन देशी पिस्तौल और 57 कारतूस बरामद किया है। एसपी आफिस में बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रधुनाथ पुर गांव में कल जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद में दो पक्षों में फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 16 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से हथियार बरामद गया है। दरअसल रघुनाथपुर गांव के 13 बीघे जमीन पर शरद चंद्र राय और सच्चिदानंद राय के बीच काफी समय से जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था इसी विवाद में दोनों पक्षों के लोगों के द्वारा कल शाम जमीन पर कब्जा को लेकर फायरिंग की गई और मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तभी सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए कुल 16 आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। सरत चंद्र राय पक्ष के 11 लोग जबकि द्वितीय पक्ष के सच्चिदानंद राय पक्ष के 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सच्चिदानंद राय पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। बताते चलें कि साहेबपुर कमाल इलाके में जमीन पर कब्जा को लेकर आए दिन हथियार के साथ दबंगों के द्वारा मारपीट के साथ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है 1 सप्ताह में यह दूसरा मामला है जब पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस फायरिंग की घटना में एक महिला को पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है जिसकी पुलिस जांच कर रही है कि उसे गोली लगी है या किसी अन्य वजह से वह घायल हुई है।
बाइ- कुमार वीर धीरेंद्र, डीएसपी बलिया

Join us on:

Leave a Comment