प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच ट्रक में तहखाना बनाकर लाई गई शराब की खेप को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने इसके साथ ही ट्रक के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मंझौल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश नंबर की ट्रक से शराब की एक बड़ी खेप मंझौल इलाके में लाई गई है। इस सूचना पर पुलिस ने मंझौल एस एच 55 पर छापेमारी कर एक ट्रक को रोककर जांच पड़ताल की तो तहखाना बनाकर लाई गई 150 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया गया है। बताया जा रहा बरामद शराब का बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए है।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि ट्रक में किस तरह तह खाना बनाकर शराब की खेप को छुपाई गई थी जिसे मंझौल इलाके में डिस्पोज करना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने ट्रक समेत शराब को बरामद कर लिया है। बरामद ट्रक उत्तर प्रदेश नंबर की है जिस पर हरियाणा निर्मित शराब की खेप को लाया गया था। फिलहाल मंझौल थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर लगातार शराब की बड़ी खेप लाने में सफल हो रही है जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।




