मुजफ्फरपुर – महिला की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला की हत्या,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम,पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर कोठी स्थित एक खेत में महिला की हत्या कर शव को छिपा दिया गया । वह चारा लेने गई थी । काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने निकले । उसका शव खेत में पेड़ की डाली और पत्ते के नीचे दबा हुआ मिला । घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया जमकर हंगामा और बवाल करने लगे । मृत महिला की पहचान बालेश्वर महतो की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है । उसके शव को सड़क पर रखकर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए ।
सूचना मिलने पर सकरा थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी अबु सैफी मुर्तुजा , सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे । आक्रोशितों को समझाकर शांत कराने और लाश उठाने का प्रयास किया गया । लेकिन , लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे । इसे लेकर जमकर नोकझोंक भी हुई । डीएसपी लगातार लोगों से आग्रह करते रहे की शव जबतक पोस्टमार्टम के लिए नहीं जायेगा । कैसे पता लगेगा की हत्या कैसे हुई है । काफी देर तक समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया ।

Join us on:

Leave a Comment