पंकज कुमार जहानाबाद
शराबबंदी कानून को सर जमीन उतारने के लिए लगातार पुलिस प्रशासन से लेकर उत्पाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है बावजूद इसके शराब बनाने वाले एवं शराब पीने वाले लोग अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। जहानाबाद जिला मुख्यालय से उत्पाद विभाग की टीम ने एक विशेष छापामारी अभियान पूरे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के गांव में चलाया। इस छापामारी अभियान के दौरान 8 महिला समेत 51 लोगों को शराब बनाने और बेचने के आरोप में विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ करने के बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने में जुटी हुई है। इस छापेमारी में पुलिस के द्वारा 1200 लीटर जावा महुआ भी बर्बाद किया गया। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक के निर्देश पर जहानाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई गई। जिसमें 8 महिला शराब तस्कर सहित 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया ।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगातार शराब पीने वाले एवं बनाने वाले लोगों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के बावजूद लोग अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने शराब पीने एवं बेचने वाले लोगों से अपील किया समय रहते अपने आदत में सुधार लाएं नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट नित्यानंद प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक जहानाबाद।




