कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
यूथ फाॅर सेवा के माध्यम से निःशुल्क किताब वितरण कार्यक्रम आयोजित
मंगलवार को यूथ फाॅर सेवा के जिला ब्रांड एम्बेसडर शिवम कुमार के नेतृत्व में प्रखंड चैनपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेंढ़ के छात्र-छात्राओं जो नेशनल मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) देने वाले सभी जो रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। वैसे सभी छात्र-छात्राओं को यूथ फाॅर सेवा के माध्यम से निःशुल्क किताब वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य चन्द्रभान पासवान के द्वारा किया गया। इस चैनपुर प्रखंड के एक मात्र यही विद्यालय हैं जो 44 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी हेतु छात्र-छात्राओं बीच वितरण किया गया। शिवम कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हम लोग इसके लिए कई विभिन्न विद्यालयों व छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन करने के लिए जागरूक किया गया था जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग इस मेधा छात्रवृति परीक्षा में शामिल हो सकें।
शिवम ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र एवं छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के द्वारा राज्य के राजकीय राज यकृत भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालय राज्य सरकार मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकित एवं विधिवत रूप से अध्ययन करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई करने के लिए प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान किया जाता है। शिवम ने बताया कि यूथ फाॅर सेवा के द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी हेतु कई विभिन्न सरकारी विद्यालयों में किताब वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे बच्चों में इसकी तैयारी के प्रति उत्साहित दिखें। यूथ फाॅर सेवा के द्वारा साकारात्मक प्रयास हैं कि इस अभियान से आर्थिक रूप से कमजोर व मेघावी बच्चों को जोड़ने हेतु हर संभव सहयोग व भूमिका निभा रहे हैं। जिससे हम अधिक से अधिक बच्चों को इस परीक्षा हेतु प्रेरित कर सफलता दिलाए। इस प्रकार के सोच से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता हैं। यूथ फाॅर सेवा सालों भर कई विभिन्न समाजहित में कार्य करने वाला संगठन हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक बम कुमार, राजेश कुमार विघालय के शिक्षक दिनेश प्रसाद, महेंद्र सिंह, सुदर्शन राम, वीरेंद्र प्रसाद व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहें।




