औरंगाबाद के देव प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन संपन्न!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद के देव प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बसडीहा का उद्घाटन किया गया।मुख्य अतिथि श्री दयाशंकर सिंह डी पी ओ स्थापना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रितुराज कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।उन्होंने कहा कि इस सुदूर ग्रामीण परिवेश में विद्यालय का आरंभ व संचालन किया जाना शिक्षा जगत में विकास की एक अच्छी पहल है।आशा है, इससे क्षेत्र के बच्चे काफी लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर धर्मपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक सुनील सिंह,कन्या उच्च विद्यालय अम्बा के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन सिंह,मध्य विद्यालय पड़रिया के शिक्षक अभय कुमार सिंह के अतिरिक्त कई ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थित रही।

Join us on:

Leave a Comment