जहानाबाद- कई बच्चों ने सिमुलतला प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद न्यु कोर्ट एरिया स्थित TCC कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों ने एक बार फिर से कोचिंग नाम रौशन किया है।
इस कोचिंग मे पढ़ाई कर रही कुसुम कुमारी व कई विद्यार्थियों ने सिमुरतल्ला प्रवेश परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि शहर छोटा या बड़ा नहीं होता है बस अंदर से पढ़ने का जुनून होना चाहिए और परिणाम की चिंता छोड़ मेहनत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
इस अवसर पर कोचिंग के डायरेक्टर मृत्युंजय मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Tcc कोचिंग मे केवल वहीं बच्चे पढ़ाई कर पातें हैं जो केवल पढ़ना चाहतें हैं, गलत मानसिकता व समय को बर्बाद करने वाले छात्र छात्राएँ इस कोचिंग मे टिक ही नहीं पाते।
बताते चलें कि कोचिंग के लोकप्रिय शिक्षक धनंजय मिश्रा सर का आज सन्योग वश जन्मदिन भी है और इस अवसर पर मिश्रा सर ने कहा कि इस प्रकार का परिणाम ने जन्मोत्सव में चार चांद लगा दिया।
कुसुम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “बहुत बहुत बहुत आशीर्वाद मेरी प्यारी बच्ची।
मेरे लिए मेरे जन्मदिन पर इससे अच्छा उपहार नहीं हो सकता।
मैं इस खुशी को कैसे मनाऊँ मुझे समझ में नहीं आ रहा है.
इतने कम दिनों में इस प्रकार का प्रदर्शन अद्भुत व अद्वितीय है और इसे कुसुम ही सिर्फ कर सकती है।
कुसुम को ढेर सारा आशीर्वाद व शुभकामनाएं।
आने वाले दिनों में कुसुम थोड़ा और मेहनत करके सभी परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करेगी।
कुसुम एक बार फिर से क्यूंकि मैं बहुत भाग्यशाली शिक्षक हूं जो मेरे जन्मदिन पर ऐसा अनोखा उपहार मेरे विद्यार्थियों के द्वारा मुझे प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर कोचिंग के शिक्षक दीप पांडे ने भी विद्यार्थियों का हौसला अफजाई किया ।

Join us on:

Leave a Comment