सरकारी स्कुल की ख़राब पढ़ाई से नाराज ग्रामीणों ने स्कुल में जड़ा ताला

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में प्राथमिक विद्यालय में समय पर शिक्षक के नहीं आने, सही से पठन-पाठन नहीं होने और स्कूल के शिक्षक ग्रामीण शिक्षक के बीच मारपीट की घटना को लेकर आज ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। पुरा मामला छौराही प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोइन टोला सांवत की है। दरअसल 18 नवंबर को ग्रामीण शिक्षक एवं विद्यालय के शिक्षक में विद्यालय परिसर से पुआल हटाने को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें विद्यालय शिक्षक के द्वारा थाना में गांव के एक शिक्षक पर मामला दर्ज कराया गया था। स्कूल में विवाद होने के बाद आज दर्जनों ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी और धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल में 16 वर्षों से प्रधानाध्यापक डटे हुए हैं समय पर स्कूल में कोई शिक्षक नहीं आते हैं बच्चों का पठन-पाठन सही से नहीं हो रहा है मध्यान भोजन में भी गड़बड़ी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से कई बार इसकी शिकायत की लेकिन आज तक ना तो शिक्षकों पर कभी कार्यवाही हुई ना ही विद्यालय की व्यवस्था में कोई सुधार हुआ। इसी सब को लेकर आज ग्रामीणों में काफी आक्रोश हुआ और स्कूल में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए । तालाबंदी की सूचना पर बीपीआरओ सुजीत कुमार विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कर शांत कराया और ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment