ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
हाजीपुर–वैशाली के लिये रविवार का दिन काल बन कर आया था,देसरी में 8 लोगो की मौत के बाद सदर थाना इलाके में वाइक सवार पिता पुत्र की मौत भी सड़क दुर्घटना में हो गई। लालगंज-हाजीपुर मार्ग के चांदी धर्मसंघ के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही पिता और उनके एकलौते पुत्र की मौत हो गयी। घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटारो दक्षिणी पंचायत के स्व राजबल्लभ सिंह के तकरीबन 58 वर्षीय बेटे ज्वाला सिंह उर्फ बेरासी सिंह का मेडिकल दुकान हरौली में था। रविवार की रात वे अपने 21 वर्षीय एकलौते बेटे ऋतिक कुमार के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इस दौरान चांदी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वैशाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह दोनों का शव गाँव पहुंचा। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही पैक्स अध्यक्ष शम्भू सिंह,मुखिया प्रतिनिधि वीरू राय समेत काफी संख्या में लोग जुट गए और रोते बिलखते मृतक के परिजन को ढांढस बंधाने में जुट गए।
बाईट:–बीरू राय ,मुखिया प्रतिनिधि, घटारो दक्षिणी पंचायत




