जहानाबाद – आपसी विवाद में शख्स की पीट पीट कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट :- पंकज कुमार

जहानाबाद में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीटपीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना विशुनगंज ओपी क्षेत्र के धराउत गांव की है। मृतक की पहचान धराउत गांव निवासी शैलेन्द्र राम के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हो गया था। परिजनों के अनुसार मृतक शैलेंद्र राम उम्र अपने घर में सो रहे थे तभी कुछ लोग उनके घर पर आ धमके और उनके साथ मारपीट करते हुए जबरन उसे गांव के पास स्थित मिडिल स्कूल के समीप ले जाकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ पुलिस पहुंच गयी, जहां शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। वही इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गम्भीरता से जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है।
Byte – मृतक का पुत्र
ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें