पीयू में जदयू की जीत सीएम और सरकार के प्रति युवाओं के विश्वास का प्रतीक- ललन सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

पटना विश्वविद्यालय चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के छात्र विंग को मिली चुनाव चुनाव में जीत के बाद केंद्र सरकार पर हमला करते दिखे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ।

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बधाई दी। पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि इस बार उन्होंने सही लोगों का चयन किया है पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में जीत इस बात को दर्शाता है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्रों और युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं यहां रोजगार सृजन हो रहा है और यह नौजवानों छात्रों के बीच सरकार की सबसे अच्छी छवि को पेश करती है । दूसरी तरफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक उम्मीदवार को छोड़कर सभी उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा है पराजित हुए हैं यह इस बात को दर्शाता है की देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बेरोजगारी दूर करने के नाम पर प्रतिवर्ष 20000000 रोजगार देने की बात किया करते थे वह कहीं से पूरा नहीं हुआ और आज के इस समय में भी रोजगार सृजन करने की दिशा में कोई काम नहीं हुआ है । हर सेक्टर में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है रोजगार घट रहे हैं रोजगार सृजन पर कोई चर्चा भी नहीं हो रही है बेरोजगारी महंगाई यह सब ज्वलंत मुद्दे हैं । देश की वनस्पति बिहार में रोजगार सृजन पर काफी ध्यान दिया गया है महागठबंधन की सरकार जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जिस तरह से नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं जिया दर्शाता है कि युवाओं का रुझान महागठबंधन की सरकार के तरफ हुआ है जिसका सीधा नतीजा पटना यूनिवर्सिटी के चुनाव में देखने को मिला है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें