मुजफ्फरपुर- प्रेमी जोड़े की पुलिस ने कराई शादी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, प्यार की कहानी बहुत ही रोचक। प्रेमी की दूसरी जगह शादी की जानकारी पर प्रेमिका पहुंच गई थाने

अक्सर कहा जाता है जब दो दिल मिल जाते हैं तो रीति-रिवाज और पारंपरिक धार्मिक मान्यता भी पीछे छूट जाते हैं। कुछ इसी तरह का मामला देखने को मिला है
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर क्षेत्र में जहां पुलिस ने प्रेमी जोड़ों की शादी थाना पर करा दी गई। पंडित को बुलाकर मंत्र भी पढ़वाए गए। वही शादी की सभी रस्म पूरी की गई। दोनों पक्ष के परिजन, ग्रामीण और पुलिसकर्मी इस घड़ी के गवाह बने। शादी होने के बाद लड़का अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। मीनापुर थानेदार राजेश कुमार ने एक बार फिर दो दिलों को मिलाने का काम किया। इससे पहले भी वे औराई में प्रेमी जोड़ों की शादी करवा चुके हैं। दोनों परिवार के खटास को भी उन्होंने काउंसलिंग कर दूर कर दिया। हंसी खुशी से दोनों की शादी हुई।
बताया जाता है।।किरण को जानकारी लगी। अविनाश की शादी दूसरी जगह हो रही है। उसने घर से भागकर शादी करने की बात अविनाश से कही। लेकिन, उसने माता पिता का दिल दुखाकर शादी करना मुनासिब नहीं समझा। लड़के ने दिल पर पत्थर रखकर घर से भागकर शादी करने की बात से इंकार कर दिया। जब किरण को कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह मीनापुर थानेदार के पास गुहार लगाने पहुंच गई। थानेदार के समक्ष लड़की ने अपने संबंध का सबूत भी दिखाया। कई फोटो भी दिखाए। थानेदार ने भी अपने स्तर से पता किया। मामला सही पाया गया। इसके बाद उन्होंने लड़का, उसके परिजन और लड़की के परिजन को थाना पर बुलाया। लड़की की बात से सभी को अवगत कराया। लेकिन, लड़का के परिजन तैयार नहीं हुए। फिर थानेदार ने कानूनी कारवाई करने की बात कही। उन्होंने बताया की लड़की केस करना चाहती है। अगर अपलोग एक साथ नहीं हुए तो फिर FIR दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दोनों के रिश्ते के बारे में भी बताया। तब जाकर लड़का और लड़की पक्ष दोनों शादी को तैयार हुए। फौरन पंडित बुलाया गया। सब इंतजाम किए गए और दोनों की शादी करवाई गई।

थानेदार ने बताया की मीनापुर के नेउरा गांव के अविनाश (22) उसी गांव की किरण (19) से पिछले चार साल से प्रेम करता था। दोनों ने साथ जीने मारने की कसमें खा रखी थी। दोनों का प्रेम परवान पर था। रिलेशन भी बन चुका था। लेकिन, लड़के के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। उनलोगों ने अविनाश की शादी मोतिहारी की एक लड़की से तय कर दी। अगले महीने शादी होने वाली थी।

Join us on:

Leave a Comment